सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया। क्षेत्र में दो दिन से हुई बरसात के कारण कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों की मुख्य सड़क पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। जिसके चलते जल भराव व कीचड़ से स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों के लिए परेशान का सबब बन चुका है। सड़क कीचड़ युक्त होने के साथ जलभराव होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ आवाजाही कर रहे राहगीर गिरकर चोटिल हो जा रहे है। और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण नगर पालिका परिषद सहित सैदाबाद कोटिया सड़क मार्ग की जल निकासी जैसी गम्भीर व्यवस्थाओं को प्रमाणित कर रहा है। लोगों व वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्तों व गलियों में जल भराव से कीचड़ की स्थिति बन जाती है। पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क से पुरानी पत्थर ईंट को उखाड़ दिए जाने के कारण गलियां ऊबड़-खाबड़ होने से वहां पानी जमा हो जाता है। जिसके चलते कीचड़ की स्थिति बन जाती है। कस्बा की नालियों व नालों की उचित सफाई व्यवस्था न हो पाना तथा सफाई व्यवस्था के अभाव में नाले अवरुद्ध हो जाता हैं। बृजेश जायसवाल, वीरेंद्र कुमार, अभिषेक तिवारी, विवेक तिवारी, अशोक कुमार राय, फौजदार यादव, शशिकांत जायसवाल ,संसार सिंह, सतीश जायसवाल, नफीस अंसारी लोगों का कहना है कि जब हल्की बरसात से ही सफाई व्यवस्था का यह हाल है तो मानसून के दौरान क्या हाल होगा इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर टूटी हुई सैदाबाद कोटिया सड़क मार्ग से जलभराव व जर्जर टूटी हुई सड़क मार्ग निस्तारण के लिए उचित कार्यवाही किया जाए। ताकि मानसून के दौरान जलभराव जैसी स्थिति न हो।