दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी। शिवपुर थाना अंतर्गत इंदरपुर स्थित कांशीराम आवास में फाल्ट को दुरुस्त करने विद्युत पोल पर चढ़े लाइनमैन की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से श्रीराम जी सोनकर नामक संविदाकर्मी की करंट लगने से मौत हो गई।
बताया जाता है कि श्रीराम जी सोनकर पुत्र धनीराम निवासी खजूरी इनकम टैक्स ऑफिस के पीछे रहने वाले जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष थी। जो विगत 26 वर्षों से संविदा पर विद्युत विभाग में काम कर रहे थे। विद्युत स्पर्शा घातक के कारण ईएसआईसी हॉस्पिटल मे एडमिट कराए गए थे जहां उनकी मृत्यु हो गई।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर को अवगत करा दिया गया है। मौके पर प्रभारी निरीक्षक कैंट मौजूद है। शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। रात में पोस्टमार्टम कराए जाने का प्रबंध किया जा रहा मृतक के 5 बच्चे हैं जिसमें 3 लड़के और दो लड़कियां हैं।
मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच चुके है।