NEET परीक्षा 2026 पेपर लीक मामले में NTA

प्रज्ञा मिश्रा की रिपोर्ट

NEET परीक्षा 2026 पेपर लीक मामले में NT

(National Testing Agency) पर भी सवाल उठते हैं आखिर कैसे NTA की इतनी बड़ी लापरवाही हुई

छात्रों एवं छात्राओं के साथ इतना बड़ा अन्याय हुआ ।

यह मामला विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सपनों को पूरी तरह से तोड़ने का काम किया है और ऐसा एक बार नहीं अक्सर हुआ है कि पेपर लीक हो जाना और दोबारा पेपर करवाना आखिर जांच एजेंसी के नाक के नीचे ऐसी घोर लापरवाही कैसे संभव है ??

सवाल तो उठना लाजमी है ।क्या सिस्टम इतना बिकाऊ हो गया है आखिरकार NEET पेपर में अधिकांशतः सेंधमारी क्यों ??

सवाल तो उठता है ।सवाल NTA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी )के साथ साथ सिस्टम पर भी उठता है इन्हें सरकार का कोई भय क्यों नहीं ??महीनों तैयारी करके परिणाम इस तरह मिले तो परीक्षार्थियों का मनोबल टूट जाता है कितने लोगों को साइकोलॉजिकल प्रॉब्लम भी होता है ऐसे में जिम्मेदार कौन है ??

पेपर लीक समस्या एक बार नहीं कई बार हुआ उसके बावजूद जांच एजेंसियां सख्त क्यों नहीं ??

बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ अक्षम्य होना चाहिए और सरकार को परीक्षा पद्धति एवं जांच एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की आवश्यकता है क्योंकि पूरे देश के बच्चों का सवाल है उनके सुनहरे सपनों का सवाल है ।

Leave a Comment