Follow us on

विराट कुश्ती दंगल में कई नामी-गिरामी पहलवानों ने दिखाया जोर

Share this post:

जमानियां दिलदारनगर क्षेत्र के उसियां गांव स्थित ग्राम पंचायत भवन प्रांगण में किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि मोहम्मद परवेज खान की मौजूदगी में विराट दंगल समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज के साथ क्षेत्रीय पहलवानों ने कुश्ती में दो दो हाथ आजमाया। विराट कुश्ती दंगल के संयोजक श्याम कुशवाहा, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, अध्यक्ष मुस्लिम पहलवान उर्फ मेजर साहब, कोषाध्यक्ष हलीम पहलवान मुख्य अतिथि का माल्यार्पण व साफा बांधकर स्वागत किया। जगहों के कई नामी-गिरामी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि मोहम्मद परवेज खान ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन बराबर होते रहना चाहिए। इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। उनका शरीर चुस्त- दुरूस्त रहता है। उन्होंने कहा कि जमानियां क्षेत्र के पहलवानों की गढ़ रही है। यह क्षेत्र पहलवानों की गढ़ रही है। यहां कई नामी-गिरामी पहलवान हुए हैं। पहलवानी की परंपरा को निखारने के लिए इस दंगल का आयोजन किया गया है। आने वाले वर्षों में और अधिक नामचीन पहलवानों को दंगल के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जिससे दंगल की परंपरा और शानदार हो सके। अध्यक्ष मुस्लिम पहलवान उर्फ मेजर साहब ने आए हुए पहलवानों को उचित पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x