Follow us on

विशेषज्ञों की चेतावनी—वायरस अभी खत्म नहीं हुआ, सतर्कता जरूरी*

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट.                      वाराणसी में कोरोना का नया मरीज मिलने से मचा हड़कंप, सांस फूलने पर BHU पहुंचे युवक की रिपोर्ट आई कोरोना वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार भले ही बेहद धीमी हो गई हो।लेकिन इसका खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। एक ताजा मामला यूपी के वाराणसी में कोविड-19 का सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे और आम लोगों को एक बार फिर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। यहाँ के आशापुर इलाके के रहने वाले एक 27 वर्षीय युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सर सुंदरलाल अस्पताल (BHU) में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि युवक को पिछले कई दिनों से सांस लेने में काफी ज्यादा तकलीफ हो रही थी। स्थानीय स्तर पर आराम न मिलने के बाद परिजन उसे बीएचयू लेकर पहुंचे, जहाँ जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे तत्काल वार्ड में शिफ्ट कर उपचार शुरू कर दिया है।

*चेस्ट एंड टीबी विभाग में जांच के दौरान हुआ खुलासा*

बीएचयू के वरिष्ठ चिकित्सकों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक सबसे पहले अपनी गंभीर स्थिति को देखते हुए चेस्ट एंड टीबी (Chest & TB) विभाग में ओपीडी के जरिए डॉक्टरों से परामर्श लेने पहुंचा था। युवक को सांस लेने में लगातार हो रही परेशानी और उसके लक्षणों को देखते हुए डॉक्टरों को संदेह हुआ।इसके बाद डॉक्टरों ने एहतियातन उसकी कोविड-19 जांच कराने के निर्देश दिए। जब जांच रिपोर्ट आई, तो वह पॉजिटिव पाई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही निमोनिया और सांस की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की विशेष निगरानी में उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। फिलहाल मरीज की स्थिति स्थिर बनी हुई है।विशेषज्ञों की बड़ी चेतावनी: ‘वायरस अभी खत्म नहीं हुआ*बीएचयू अस्पताल के विशेषज्ञों और डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना महामारी के शुरुआती दौर की तुलना में अब संक्रमण फैलने की गति बहुत कम है, लेकिन इस भ्रम में बिल्कुल न रहें कि यह वायरस पूरी तरह समाप्त हो चुका है।चिकित्सकों के अनुसार, बीएचयू अस्पताल में आज भी हर महीने औसतन एक या दो मरीज कोविड पॉजिटिव मिल रहे हैं। इससे यह पूरी तरह साफ होगा है कि कोरोना वायरस अभी भी हमारे समाज और वातावरण से कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न मंदिरों, मठों एवं आश्रमों के लिए रवाना हुए। एवं संतों, महंतों, पुजारियों और गुरुजनों का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x