विश्वकर्मा सभा ने दी स्वतंत्रता सेनानी स्व.छेदी लाल विश्वकर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि लोगों ने आंखें नमन: की

वाराणसी। श्री विश्वकर्मा सभा वाराणसी की कार्यकारिणी की ओर से विश्वकर्मा पंचायती बाग (चौकाघाट) मे रविवार को स्वतंत्रता सेनानी और अखिल भारतीय विश्वकर्मा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व.छेदी लाल विश्वकर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सामाजिक सेवियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। पूर्व अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र शर्मा ने स्व. छेदी लाल विश्वकर्मा के साथ व्यतीत किए गए समय को स्मरण करते हुए उनके सामाजिक योगदान एवं समाजहित में किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभा के अध्यक्ष अमरनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि सभी उनके बताए गए आदर्शों और मार्गों पर चलकर समाज को सशक्त बनाने का कार्य करें। श्रद्धांजलि सभा में मंत्री अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, नित्यानंद विश्वकर्मा, डॉ. सुनील विश्वकर्मा, युगल किशोर, धर्मेंद्र शर्मा, कृष्णकुमार, अनिल विश्वकर्मा, चंद्रकला विश्वकर्मा, जयराम विश्वकर्मा, प्रदीप शर्मा, भरत शर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल थे अमलेश पटेल की रिपोर्ट वाराणसी ।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x