Follow us on

विश्वनाथ धाम में मनी अक्षयवट हनुमान की जयंती

Share this post:

चीफ एडिटर विजय प्रजापति

प्रत्येक वर्ष भांति इस वर्ष भी चैत्र पूर्णिमा को हनुमान जयंती के पावन पर्व पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में विराजमान अक्षयवट हनुमान की जयंती भव्यता से मनायी गई। गुरुवार की प्रातः काल हनुमत लला का पंचामृत स्नान कराके तेल-सिंधुर का लेपन करने के पश्चात नूतन वस्त्र धारण कराया गया। गेंदा, तुलसी, कुंद आदि सुगंधित पुष्प की मालाओं से भव्य शृंगार पंडित राजू पांडेय ने किया। बाबा को रजत मुकुट धारण कराके विविध प्रकार के मिष्ठान- फल का भोग लगाया गया। मंदिर के महंत नील कुमार मिश्रा ने बाबा की महाआरती की और भक्तों के दर्शन के लिए कपाट खोल दिया गया। भक्तों में लड्डू का प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर महंत बच्चा पाठक, रमेश गिरी, राजू पाठक, अंकित मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x