उत्तर प्रदेश सदियों से कानून व्यवस्था का दुरुपयोग सरकार और उसके अलग-अलग कपड़ों में घूम रहे नकली व्यवस्थापक इन दिनों अपनी नाक की इज्जत बचाने के लिए गली-गली मतलब दिल्ली तक का चक्कर लगा रहे हैं कारण सिर्फ इतना है कि निरपराध पर फर्जी कानून का प्रयोग और अपनी व्यवस्था का इस्तेमाल कहीं ना कहीं जी का जंजाल बनते हुए दिख रहा है ! एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जिसको जबरिया रिटायर्ड करके गलत संदेश के साथ अपनी व्यवहारिक दुश्मनी भी जाहिर किया और तो और सता का नशा इतना चढ़ गया कि सबको बराबर की तराजू पर तौल देना अपनी हिस्सा का बट्टा लगाना यही चल रहा है यूपी में..अपराध खूब हंस कर मुंह चिढ़ा रहा है जुआ ,सट्टा, देहव्यापार, अनैतिक कारोबार कोई भी ऐसा जिला नहीं जहां फल फूल ना रहा हो अधिकारी अपनी मनमानी के साथ रोज नया एक इतिहास का पन्ना लिख रहा है ! साहब निरीक्षण और परीक्षण कर खूब धमाल मचा रहे हैं लगता है कि अगले ही दिन कोई कव्वाली होने वाला है समय दूर नहीं जब लोग आपके नाम पर घमंड करते थे इज्जत करते थे लेकिन चल रही गतिविधि और हो रहे कार्य आपको भी उसी श्रेणी की नेतागिरी में शामिल कर दिया जिसका चलन वर्षों से भारत में देखने को मिल रहा है ! अपराधी की अपराध और उसकी कहानी से जुड़ी कड़ियां जोड़ना तो ठीक है लेकिन इस अपराध के पीछे का जो असली मुजरिम है उसको बचाने के लिए इतनी ढेर सारी नाकाबंदी और असफल प्रयास आपको विजेता नहीं एक कुंठा में डूबा व्यक्तित्व का दर्शन लोगों को करा रहा है एक विश्वास और आस्था के साथ गुमान भी था कि आप जनता सेवक हैं और उसके लिए आपने पूरी जीवन संघर्ष की यात्रा की है जो बहुत महत्वपूर्ण और साहस से भरा रहा है, हो सकता है आपके राजनीति के पीछे कुछ लोग मोहरे के रूप में प्रभावित करते हो और आपको बदनाम करने के भी कोशिश चल रही हो लेकिन जिम्मेदार सिर्फ आप और आप ही हैं क्योंकि सता की कमान आपके हाथों में है नजर और असर दोनों का खमियाजा और जवाब सिर्फ आपको देना है !कईयों का मानना है की कोई धुरंधर जो आपकी शोहरत और बढ़ते कद को लेकर परेशान है लोग मानते हैं कि गुजरात की एक टीम जो आपके पीछे पड़ी हुई है जो नहीं चाहती है कि भारत का शीर्ष नेतृत्व यूपी के किसी नेता के हाथ में हो इसके लोगों द्वारा निरंतर यूपी में कानून व्यवस्था से लेकर सामाजिक व्यवस्था को बिगड़ने के लिए हवा दिया जा रहा है और कुछ लोग जो आपके साथ होकर भी आपके नहीं रहे इसमें भरपूर अपनी भूमिका निभा रहे हैं !संभालना आपको है आपके अनुभव आपका निर्णय का स्वागत और अभिनंदन करेंगे लेकिन एक फैसला आपको जमीन पर गिरा सकता है वर्तमान के चल रहे इस परिवेश में बहुत ही सोच समझकर निर्णय लेना ही सूझबूझ का उदाहरण है अन्यथा जल्दी बाजी में बहुत कुछ नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है !अमिताभ ठाकुर जैसा व्यक्तित्व और ईमानदार व्यक्ति के लिए उठाया गया कदम लोगों में रोष के साथ कानून व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल का जवाब बेहद गंभीर है!
समाज में हीरो अपने पूर्व के किए कार्य और निष्ठा के साथ ही पैदा होते हैं ना कि किसी के द्वारा ढाए गए जुल्म से कुचले जा सकते हैं अक्सर इतिहास के पन्ने और वर्तमान का अभ्यंकर रूप यह गवाही देता है कि लड़ने वालों का इतिहास बनता है तलवे चाटने वाले तो गली-गली में मिलते हैं !रिहाई के बाद अमिताभ ठाकुर निश्चित ही लोगों में एक शानदार व्यक्तित्व और जनसेवक के रूप में जाने जाएंगे.. लेकिन उनके साथ दुर्व्यवहार और किए गए सत्ता का दुरुपयोग की झलक जो लोगों तक पहुंच गया है सरकार चाह कर भी उसकी भरपाई नहीं कर पाएगी !
*मेरी खामोशी को कमजोरी समझने वालों*,
निगाह उठी तो इतिहास बदल जाया करता है* यह लाइन अमिताभ ठाकुर के लिए बिल्कुल सटीक बैठ रही है