*शाहगंज में मॉल कर्मी युवती ने पंखे से लटककर की खुदकुशी

राहुल मोदनवाल की रिपोर्ट

 *शाहगंज (जौनपुर)।* नगर के पुरानी बाजार स्थित हड्डी अस्पताल वाली गली में सोमवार की रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ किराए के मकान में रहने वाली 25 वर्षीय युवती अंशु यादव पुत्री अलगू ने पंखे के सहारे दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है की अंशु नगर के जौनपुर रोड स्थित एक प्रतिष्ठित कपडे के माल में काम करती थी। प्रतिदिन की भांति वह दोपहर में लंच के लिए अपने रूम पर आई और देर शाम तक रूम से नही निकली थी उसके सहकर्मी फोन किये मगर फोन उठा नही। अगल बगल फोन किये तो लोग जाकर उसके रूम के खिड़की से देखा सब सत्र रह गए अंशु का पंखे के सहारे दुप्पट्टे से फांसी पर लटका हुआ दिखा। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची डायल 112 और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस जौनपुर भेज दिया है।

*बहन के जाने के बाद से थी अकेलीः* जानकारी के मुताबिक, मृतका अंशु मूल रूप से खानपुर थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ की निवासी थी। वह शाहगंज के जौनपुर रोड स्थित एक प्रतिष्ठित रेडीमेड कपड़े की दुकान पर काम करती थी। अंशु के साथ उसकी एक बहन भी रहती थी, जो आजमगढ़ रोड पर स्थित एक मॉल में कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि हाल ही में किसी कारणवश वह मॉल बंद हो गया, जिसके बाद उसकी बहन अपने गांव खानपुर वापस लौट गई थी। बहन के जाने के बाद से अंशु कमरे में अकेली ही रह रही थी।

पुलिस कर रही विधिक कार्रवाईः सोमवार की रात करीब 9:10 बजे डायल 112 के माध्यम से पुलिस को युवती द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिली। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुँचा और स्थिति को संभाला। पुलिस प्रशासन के अनुसार पुलिस मामले में आगे की कानूनी व व विधिक कार्रवाई में जुट गई है। और मौत के पीछे के कारणों का पता व लगा रही है।

Leave a Comment