Follow us on

शिक्षक संघ ने चकिया में कार्यरत शिक्षक की बिटिया का यूपी पब्लिक सर्विस कमिशन में चयन होने पर घर जाकर बधाई दी

Share this post:

*शिक्षक संघ ने चकिया में कार्यरत शिक्षक की बिटिया का यूपी पब्लिक सर्विस कमिशन में चयन होने पर घर जाकर बधाई दी* कंचन गुप्ता पुत्री नरेश गुप्ता ने यूपी पीसीएस 2026 में नवी रैंक हासिल करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर के पद पर चयन होने पर शिक्षकों के बीच हंसी खुशी का माहौल बन गया। बताते चलें कि नरेश कुमार गुप्ता विकासखंड चकिया के प्राथमिक विद्यालय मैनपुर पर प्रधानाध्यापक के रूप में तैनात है। पूर्व में वह एबीआरसी के रूप में भी सेवा दे चुके हैं एवं श्री नरेश की बिटिया कंचन शुरू से ही पढ़ने में मेधावी थी, बचपन में ही बेटी की मेधा प्रतिभा को देखते हुए उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय मुगलसराय से कराई, तत्पश्चात कंचन ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी वाराणसी के सामाजिक विज्ञान संकाय से 2022 में अर्थशास्त्र ऑनर्स के साथ स्नातक की पढ़ाई पूरी की। कंचन शुरू से ही लगाव प्रशासनिक सेवा में जाने का था इसलिए उसने पीसीएस की राह पकड़ी और द्वितीय प्रयास में ही उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन में नवी रैंक लाते हुए असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर पद पर चयनित हुई। कंचन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया तथा बातचीत के क्रम में कहा कि अनुशासन के साथ-साथ छोटे-छोटे कदमों के साथ दूरी तय करना ही सफलता का मूल मंत्र है। श्री नरेश के आवास पंडित दीनदयाल नगर के कृष्णा कालोनी पहुंचकर शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे बेसिक परिवार के लिए बड़ा ही गौरवान्वित होने का विषय है कि अब बेटों के साथ बेटियां भी नित्य नए-नए सफलता के प्रतिमान स्थापित कर रही है। विदित हो कि पिछले माह बेसिक परिवार से शिक्षक शैलेश गुप्ता के पुत्र मृत्युंजय गुप्ता ने यूपीएससी में 726 में रैंक लाई थी। यह हमारे परिषदीय परिवार के लिए हर्ष से भरा पल है। बधाई देने वालों में अनिल प्रताप यादव अशोक प्रजापति जितेंद्र राम मनोज जायसवाल कमलेश गुप्ता माया प्रसाद गौड़ सुशील कुमार जयप्रकाश चौहान मनोज जायसवाल गजानंद यादव इत्यादि शिक्षक मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

हरितालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और युवतियां मनपसंद वर की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं मिट्टी से शिव-पार्वती और गणेश सहित परिवार की प्रतिमाएं बनाकर पूजा करती हैं।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x