Follow us on

शिवपुर पुलिस ने फायरिंग कर भाग रहे अभियुक्त को धर दबोचा 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी — जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी व लूट, चोरी, नकबजनी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट अपूर्व पाण्डेय के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा की पुलिस टीम द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के तहत रविवार को गिलट बाजार पंचकोशी रोड पर फायरिंग कर भाग रहे मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त अंकित सोनी पुत्र सूरज सोनी निवासी लखपेड़ा भवानी गंज‌ संग्राम गढ़ जिला प्रतापगढ़ को गिलट बाजार चौकी इंचार्ज अमित सिंह की पुलिस टीम द्वारा दबोच लिया गया। चौकी इंचार्ज अमित सिंह द्वारा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध पिस्टल.32 बोर तथा चार जिन्दा कारतूस.32 बोर का तथा बिना नम्बर प्लेट के मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार को आपरेशन चक्रव्यूह के तहत गिलट बाजार चौकी इंचार्ज अमित सिंह की पुलिस टीम जब चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक बिना नंबर के बाइक सवार व्यक्ति फायरिंग कर भाग रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल शिवपुर के गिलट बाजार पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अंकित सोनी को घेरेबन्दी कर अवैध पिस्टल मय चार कारतूस के गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 125 बीएन एस व 3/25/27 आयुध अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा, उ0नि0 अमित कुमार सिंह चौकी इंचार्ज गिलट बाजार,का0 रामबाबू,का0 नीलेश साहनी आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x