Follow us on

शिवपुर पुलिस ने शातिर मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता –जनपद में लूट,चोरी,छिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त अपूर्व पाण्डेय के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा की पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर एक शातिर मोबाइल चोर विशाल कुमार सिंह पुत्र मुकेश कुमार सिंह निवासी सिकरहटा कला थाना सिकरहट्टा जनपद भोजपुर बिहार को मंगलवार को देर रात्रि कानूडीह लोढ़ान चांदमारी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि 20 जुलाई को वादी मुकदमा द्वारा मोबाइल की हुई चोरी के बारे में तहरीर दिया गया था जिसके आधार पर अभियुक्त विशाल कुमार सिंह को कानूडीह लोढ़ान के पास से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 305 ए,317(2),317(4) बीएन एस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा, उ0नि0 मुकेश विश्वकर्मा,का0 आमोद कुमार, का0 अशोक कुमार यादव आदि शामिल रहे

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x