Follow us on

शिवपुर में विश्व हिंदू कल्याण परिषद के मंडलीय कार्यालय का उद्घाटन

Share this post:

वाराणसी दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट. के शिवपुर में विश्व हिंदू कल्याण परिषद के मंडलीय कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय संयोजक करुणेश पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि परिषद 23 राज्यों और 9 देशों में सक्रिय है तथा ‘हिंदू जोड़ो यात्रा’ के माध्यम से समाज को एकजुट करने का अभियान चला रही है। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी वितरित किए गए। संगठन के राष्ट्रीय संस्था प्रभारी संदीप जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x