Follow us on

शिव मंदिर प्रांगण में अपना दल (एस) के मीडिया सचिव को किया गया सम्मानित

Share this post:

वरुन कुमार पांडे की रिपोर्ट 

पार्टी ने आमिल खान उर्फ मुन्ना खान को बनाया वाराणसी का मीडिया सचिव*

*मिर्जामुराद* :- आज दिनांक 10.4.2026 को अपना दल (एस) की मासिक समीक्षा बैठक ग्राम सभा रूपापुर

कार्यालय के पास शिव मंदिर के प्रांगण में रखी की गई थी। आज बैठक के दौरान अपना दल एस के नवनियुक्त मीडिया सचिव वाराणसी आमिल खान उर्फ मुन्ना खान का वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। आज के समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व प्रदेश सचिव डॉ.महेंद्र पटेल और विशिष्ट अतिथि (प्रदेश सचिव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि) सियाराम पटेल एवं जिला अध्यक्ष बौद्धिक मंच चंद्रमा प्रसाद पटेल उपस्थित रहे। आज के समीक्षा बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं प्रदेश सचिव डॉक्टर महेंद्र पटेल ने आमिल खान उर्फ मुन्ना खान को अंग वस्त्र एवं फूलों की माला से सम्मानित किया। इसके उपरांत जिला पंचायत सदस्य सियाराम पटेल सहित तमाम पदाधिकारी ने नए मीडिया सचिव को माला पहनाकर सम्मानित किया एवं ढेर सारी बधाई दी।आज के सम्मान समारोह में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटेल, राम प्रकाश पटेल,महेंद्र पटेल (जिला महासचिव), वीरेंद्र प्रताप पटेल,रविंद्र कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह, दयाशंकर सिंह, जोन अध्यक्ष सचिन पटेल सहित सैकड़ो की संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x