Follow us on

शुक्रवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को उत्साह के साथ मनाया गया

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट                                    जमानियां। कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के होम्योपैथिक केंद्र द्वारा शुक्रवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसका मुख्य थीम इस वर्ष का मुख्य विषय Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ आयु के लिए योग) सुनिश्चित किया जाना है। स्वास्थ्य, ज्ञान और विश्व शांति के लिए योग के रूप में भी मनाया जा रहा है। बताया जाता है। की राष्ट्रीय स्तर का मुख्य समारोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित होम्योपैथिक केंद्र द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें तमाम स्वास्थ्य कर्मी सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरा होम्योपैथिक केंद्र के फार्मासिस्ट विपिन कुमार ने बताया कि 12वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के होम्योपैथिक गलियारे में शुक्रवार की सुबह 10 बजे से योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें तमाम स्वास्थ्य कर्मी शामिल होकर योगाभ्यास किया।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम योग के वैश्विक महत्व और शारीरिक व मानसिक कल्याण के संदेश को फैलाने का अवसर देगा। कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य विशेषता मानक योग प्रोटोकॉल के अनुसार समन्वित सामूहिक योग प्रदर्शन करना है। कार्यक्रम के सुचारु और सफल आयोजन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x