Follow us on

श्रावण मास/कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा व्यापारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसीश्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 17.07.2026 को पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा व्यापारियों एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन, सहायक पुलिस आयुक्त पिंडरा एवं राजातालाब तथा प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष बड़ागांव, राजातालाब, मिर्जामुराद, फूलपुर एवं जंसा उपस्थित रहे।*गोष्ठी के दौरान श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित संपन्न कराने हेतु निम्नलिखित निर्देश दिए गए—*1.गोमती जोन के समस्त ढाबों एवं होटल संचालकों द्वारा पेयजल, विद्युत, स्वच्छता एवं निर्धारित दर सूची (रेट लिस्ट) अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाए।2.काशी ढाबा, मिर्जामुराद सहित समस्त ढाबों पर श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।3.मीट एवं मछली की दुकानें मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर दूर अथवा गांव के अंदर संचालित की जाएं।4.व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील रखने तथा जहां कैमरे नहीं लगे हैं, वहां शीघ्र सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने का अनुरोध किया गया।5.सभी डीजे संचालकों को ध्वनि प्रदूषण संबंधी मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा चालक का नाम एवं मोबाइल नंबर संबंधित थाना स्तर पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।6.हनुमान मंदिर एवं राधाकृष्ण मंदिर, मिर्जामुराद सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर बैरिकेडिंग, पेयजल, विद्युत एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।7.चौकी कछवा, बाबतपुर एवं हरहुआ क्षेत्र में मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।8.रखौना, हरहुआ चौराहा, पंचकोशी मार्ग एवं सिंधोरा चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।9.हरहुआ, बाबतपुर चौराहा एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।10.थाना जंसा क्षेत्र स्थित रामेश्वर धाम में अस्थायी पुलिस चौकी, गोताखोर, मेडिकल टीम, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं गत वर्ष की भांति समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।गोष्ठी के दौरान पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन ने सभी व्यापारियों से प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। साथ ही उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर उनकी नियमित समीक्षा एवं प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x