सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। श्रावण मास के अंतिम सोमवार (सोमवारी) के अवसर पर नगर पालिका परिषद द्वारा पक्का बलुआ घाट की साफ सफाई कराने के बाद चुने का छिड़काव कराया। सहित ही महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए टेंट के जरिए चारों तरफ से समुचित ढंग से व्यवस्था कराई। इस दौरान ग्रामीण अंचलों में प्रसिद्ध शिवालयों और पवित्र गंगा नदी पक्का बलुआ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा का सिलसिला जारी रहा। इसके साथ ही सुबह से ही मंदिरों में ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के जयकारे गूंज रहे थे। क्षेत्र के महेवा गांव स्थित महेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करने के लिए लंबी कतार में खड़ा होकर अपने बारी का इंतजार करते आगे बढ़ते जा रहे थे। कांवड़ियों का सैलाब पवित्र गंगा बलुआ घाट तटों दूर-दराज से आए शिवभक्तों ने स्नान कर जल भरा। इसके साथ ही आसपास के मंदिरों में रुद्राभिषेक, विशेष शृंगार, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया है,भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों और घाटों पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम और पुलिस बल की तैनाती की गई है। बताया जाता है। कि सावन (श्रावण) मास का अंतिम और चौथा सोमवार 24 अगस्त 2026 को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और जलाभिषेक के लिए विशेष तैयारियां की जारी रहा। अंतिम सोमवार को भक्त शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और गंगाजल अर्पित किया। युवा पुजारी ब्राह्मण उद्धव पांडेय ने बताया कि अंतिम सोमवार के दिन रुद्राभिषेक और विशेष अनुष्ठान का बड़ा महत्व माना जाता है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम सुश्री निधि, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, लेखपाल रुपेश रंजन सिन्हा, क्षेत्राधिकारी अंकित तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, विमलेश कुमार, अनूप राय, मुकुल मिश्रा, सुधीर शुक्ला, दीपक मिश्रा सहित आदि पुलिस कर्मी गंगा नदी घाट स्थित आसपास की मंदिरों में भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहते हैं। उन्होंने बताया कि श्रावण मास की अंतिम सोमवारी के अवसर पर सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा। शिव भक्तों द्वारा सुबह से ही शिवालयों में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे। इस दौरान शिव भक्तों ने भगवान शिव को गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और दूध अर्पित किया। मंदिरों में भारी भीड़ को देखते हुए। कोतवाली पुलिस द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए। जिससे किसी भी श्रद्धालु गण को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। उमड़ी भीड़ भाड़ को देखते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा सुरक्षा की पुख्ता बंदोबस्त के साथ पुलिस कर्मी तैनात रहे। वही शिवालयों और मंदिरों के पास पुलिस बल भ्रमण करते रहे।