सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। स्थानीय गांव में पिछले दशकों पूर्व से चली आ रही परंपरा के अनुसार शुक्रवार को धूमधाम के साथ नवरात्रि के पावन पर्व पर सैकड़ों महिलाएं शोभा यात्रा जुलूस में शामिल होकर विद्युत परिसर के पीछे जुलूस की शक्ल में काली मंदिर पहुंचा। इस शोभा यात्रा जुलूस को लेकर नगरवासियों के लोगों में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर जय श्रीराम एवं जय-जय हनुमान के नारों से पूरा इलाका गुंजायमान हुआ। जुलूस में बड़े-बुजुर्गो सहित हजारों की संख्या में महिलाएं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराई। बताया कि बजरंग दल एवं विश्व परिषद द्वारा निकाली जाने वाली श्रीराम जानकी शोभा यात्रा जुलूस में तलवार गड़ासे को लहराया गया। जो कस्बा बाजार स्थित दुर्गा चौक मंदिर में जला चढ़ाया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। इसके बाद जुलूस शाह के कुआं एन एच 24 होते विद्युत परिसर के पीछे काली मंदिर पहुंच कर विधि विधान से श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान मेले में बच्चों के खानेपीने, झूला इत्यादि का मनोरंज किया। शोभा यात्रा जुलूस में ध्वनि संयंत्रों के जरिए लगाए जा रहे जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान हुआ। बताया जाता है। की शक्ति साधना और आराधना का प्रतीक यह नवरात्रि पर्व आप सभी के जीवन को साहस, संयम और सामर्थ्य से परिपूर्ण करना चाहिए। उक्त मौके पर पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, गोविंद चौबे के साथ अन्य युवक श्रीराम जानकी के उपर पुष्प बरसाया और आरती उतारी। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर मय पुलिस कर्मियों के साथ कस्बा बाजार सहित एन एच 24 का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा ली। ताकि नवरात्रि में निकलने वाले जुलूस में किसी तरह की कोई दिक्कत आड़े नहीं आए। उक्त मौके पर सुधीर शुक्ला, रतन कुमार सरोज, अभय तिवारी दीपक मिश्रा, दुर्गेश तिवारी आदि पुलिस कर्मी जुलूस के साथ साथ चल रहे थे।