Follow us on

श्रेया हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल,पैर में लगी गोली* घायल बदमाश से फरार साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही

Share this post:

कुलदीप बरनवाल की रिपोर्ट

वाराणसी। रोहनिया थाना अंतर्गत Msc छात्रा श्रेया के हत्याकांड में शामिल आरोपी पुनीत मिश्रा निवासी मऊ को राजातालाब पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

मुठभेड़ में घायल पुनीत मिश्रा के पास से पुलिस ने 315 बोर का असलहा, कुछ जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान स्पलेंडर बाइक सवार एक अन्य अपराधी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

ज्ञात हो कि एमएससी छात्रा की हत्या के मामले में आरोपी पुनीत मिश्रा ने वारदात को अंजाम देने के लिए अपने साथ शामिल अन्य साथियों को लाखों रुपये देने का लालच दिया था। पुलिस अब फरार अपराधी की तलाश के साथ ही हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका और पुनीत द्वारा दिए गए लालच के संबंध में भी जांच कर रही है।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

हरितालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और युवतियां मनपसंद वर की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं मिट्टी से शिव-पार्वती और गणेश सहित परिवार की प्रतिमाएं बनाकर पूजा करती हैं।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x