वाराणसी। चितईपुर स्थित प्रगति पब्लिक स्कूल के प्रांगण में ऑल इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक और वृहद सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों पत्रकारों ने संगठन की मजबूती और पत्रकारिता के गिरते स्तर व सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर मंथन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजकुमार सिंह ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए पत्रकारों के हक की बात रखी। उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट कहा”वर्तमान समय में पत्रकारिता का मार्ग चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। पत्रकारों पर बढ़ते हमले और उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने के लिए हमारा एकजुट होना अनिवार्य है। ऑल इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन का लक्ष्य केवल सदस्य बनाना नहीं, बल्कि एक ऐसा परिवार तैयार करना है जो संकट के समय हर छोटे-बड़े पत्रकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहे। हम सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग करते है