Follow us on

सक्षम नई उड़ान के तहत 30 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ह्वील चेयर हुआ वितरित 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — लाइवलीहुड आन ह्वील सक्षम नई उड़ान के तहत दुर्गाकुंड क्षेत्र स्थित धर्मसंघ प्रांगण के सभागार में बुधवार 30 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ह्वील चेयर वितरित किया गया। जिसमें दिव्यांग जनों के लिए कार्य करने वाली संस्था सक्षम द्वारा लाइवलीहुड आन व्हील्स सक्षम नई उड़ान अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को नि:शुल्क वितरण किया गया, साथ ही उन्हें कंपनी के द्वारा आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया। नि:शुल्क मोटराइज्ड ह्वील चेयर का वितरण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज कुमार ,विशिष्ट अतिथि के रूप में जगजीतन पाण्डेय सचिव धर्म संघ शिक्षा मंडल दुर्गाकुंड एवं डॉ अजय तिवारी निर्देशक नई सुबह संस्था के द्वारा किया गया। मोटराइज्ड व्हीलचेयर पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे पर मुस्कान और कुछ कर गुजरने के भाव दिखे। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रविंद्र कोपरगांवकर मंत्री सक्षम मध्यप्रदेश,रवि विभूते कोषाध्यक्ष सक्षम मध्यप्रदेश, घनश्याम पाण्डेय प्रान्त मंत्री सक्षम काशी प्रान्त,डा.वी.एस‌.पाण्डेय अध्यक्ष सक्षम काशी प्रान्त, प्रयाग दत्त त्रिपाठी महासचिव सक्षम काशी,राजेश मिश्रा प्रभारी दिव्यांग सेवा केन्द्र काशी प्रान्त समेत स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दिव्यांग जनों को प्रदान किए गए मोटराइज्ड ह्वील चेयर एटलस कंपनी के सहयोग से किया गया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x