Follow us on

सपाइयों ने कांशीराम की जयन्ती को पीडीए दिवस के रूप में मनाया

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता 

वाराणसी — जिला समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को अलाउद्दीनपुर अकेलवा स्थित राधिका पैलेस मैरिज लान में वंचितों,दलितों,पिछड़ों के मसीहा कांशीराम जी की जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात कांशीराम पर एक विचार गोष्ठी कर उनके किए गए योगदानों पर विस्तार से चर्चा किया। अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि कांशीराम आंदोलन के जरिए दलित चेतना को उभारने में सफल रहे। उन्होंने सहयोग और क्रांति को नजर अन्दाज करते हुए तीसरा रास्ता अपनाते हुए बाम सेफ का गठन किया। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि दलित राजनीति के शिखर पुरुष कांशीराम की जयंती हर साल 15 मार्च को मनाई जाती है। उन्हें बहुजन नायक और भारतीय राजनीति में दलितों को संगठित करने वाले महानायक के रूप में याद किया जाता है। जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि दलितों को अधिकार दिलाने की लड़ाई में काशीराम को बहुत हद तक सफलता मिली। देश की राजनीति की धारा बदलने में कांशीराम को कड़े संघर्ष और बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसीलिए उन्हें दलितों का मसीहा भी कहा जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुजीत यादव ने संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष आत्मा राम यादव, आनन्द मौर्य, पूर्व विधायक उदय लाल मौर्य,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव,महेंद्र सिंह यादव, डा. रामबालक पटेल आर्यन यादव, जगन्नाथ कुशवाहा, मनीष सिंह, उमेश प्रधान, कन्हैया राजभर, मोदी यादव, कमलेश पटेल, हीरालाल मौर्य, उमाकांत त्रिपाठी, शशि यादव, संजय मिश्रा, लाल बाबू सोनकर, आकाश मौर्य, पखंडी बिन्द, मनोज यादव, विद्या भारती, दर्शन यादव, अमरनाथ मास्टर, राहुल यादव, कुलदीप कुमार, सत्येंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, सचिन प्रजापति, शंभू यादव, डीके मौर्य, लल्ला यादव, अनूप नट, अमन यादव, ओम प्रकाश सिंह, दुर्गावती पटेल, इश्तियाक अहमद, सुधीर यादव, ओमकार विश्वकर्मा, शिवपूजन पाल आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x