सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानियां। एनएच 24 सड़क पटरी स्थित पूरब दिशा में भारतीय स्टेट बैंक जाने के लिए प्रमुख रास्ते पर नाली पूरी तरह क्षतिग्रस्त है आए दिन लोग के पैर टूटा ता रहता है क्यों की गाड़ी नाले में धस गई कई लोगों का पर गिरने से फैक्चर हड्डियां टूट चुकी है। पालिका के जिम्मेदार मरम्मत कराने के बजाए मूक दर्शक बनकर तमाशा देखते रहते है। जबकि नगर पालिका परिषद के कुछ सदस्यों द्वारा मरम्मत कराए जाने के लिए शिकायत कर चुके है। बैंक जाने वाले उपभोक्ताओं के काफी परेशान हो रही है। बताया जा रहा हैं। की नगर पालिका परिषद द्वारा नालों की सफाई में बरती गई लापरवाही के कारण नगर के लोगों के लिए बारिश आफत साबित हो रही है। मुख्य सड़क मार्ग से लेकर गली-मोहल्लों में जरा सी देर की बारिश में जलभराव हो जाता है। इस कारण लोगों को दुकानों में कैद होने को विवश होना पड़ता है। शनिवार को अपराह्न के समय हुई मानसून की तीसरी बारिश में जलभराव की वही स्थिति रही जो पहली बारिश में थी। एक घंटे की बारिश से नगर के मोहल्ला लोदीपुर सड़क के साथ उसके आसपास में पानी भर गया। सड़क पर टेहुना तक पानी जमा हो गया। जलभराव का असर आम जनजीवन पर पड़ा। जलभराव के कारण लोग अपने ही दुकानों सहित घरों में कैद होकर रह गए। रेहान सिद्दीकी, सचिन कुमार वर्मा, अंजनी कुमार गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, राजा कश्यप, त्रिलोकीनाथ चौधरी, सनोहर निषाद, आमला चौधरी सहित आदि लोगों का कहना है कि मानसून की पहली, दूसरी और तीसरी बारिश में जलभराव की स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। पालिका द्वारा लोगों को जलभराव से निजात के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। जलभराव के संबंध पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि कस्बा बाजार को जाने वाली दोनों तरफ की नालियों सहित नाला की साफ सफाई कराया गया है। नालियों में जमी गंदगी को निकलवाया गया। उम्मीद किया जाता है। की बरसात में पानी अब सड़क पर नहीं फैलेगी। कुमार ने बताया कि गली मोड़ पर जितने भी क्षतिग्रस्त जाली लगी हुई है। सभी की मरम्मत करने के लिए पालिका स्तर पर कार्यवाही किया गया है।