Follow us on

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मिर्जापुर में कहां की भाजपा चाहती है कि देश के लोग गूंगे रहे लूला लंगड़ा रहे

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर

मिर्जापुर एक वैवाहिक समारोह में पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि SIR की प्रक्रिया में नेताओं और बूथ कार्यकर्ताओं के साथ-साथ लखनऊ के मुख्यमंत्री कार्यालय से भी सभी बूथों के BLO के ऊपर 100 से 200 नाम काटने की लिस्ट पकड़ कर नाम हटाने का दबाव बनाया जा रहा है , जब हमारे कार्यकर्ता इसका मुकदमा दर्ज कराने थाने जा रहे हैं तो थानेदार कुर्सी छोड़कर फरार हो जा रहे हैं परंतु वह कब तक भागेंगे , लोकतंत्र बचाने के लिए यदि हमें अपनी जान भी देनी पड़े तो हम अपनी जान भी दे देंगे                                    वहीं राहुल गांधी को संसद में ना बोले देने जाने पर कहा कि यह सरकार देशवासियों को गूंगा और बहरा बनना चाहती है, चाहती है कि देश लूला और लंगड़ा रहे और देश के लोगों की आवाज बंद रहे । परंतु शायद यह भूल गए हैं कि जब गरीबों की आवाज झोपड़ी से घुसती है तो बड़े-बड़े सिंहासन हिल जाते हैं उनकी तानाशाही के आगे सपा झुकने वाली नहीं है और लोकतंत्र के बचाने के लिए जितने भी आंदोलन करने पड़ेंगे समाजवादी पार्टी करेगी

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x