दिव्या प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी
वाराणसी। समाजशास्त्र विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बुधवार को प्रो. तेजबहादुर सिंह का विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। गौरतलब है कि प्रो. तेजबहादुर सिंह अब पंडित पृथीनाथ पी.जी. कालेज, कानपुर में 09 जनवरी को पुनः ज्वाईन करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने प्रो. तेज बहादुर सिंह को शुभकामनाएं दीं। कुलपति प्रो. त्यागी ने कहा कि प्रो. तेजबहादुर सिंह को सेवानिवृत्त होकर अपना कार्यकाल पूरा करके जाना चाहिए था, किन्तु अपनी मूल संस्था में वापस जाने का निर्णय लेने के कारण उनकी भावनाओं को आदर करते हुए मुझे उन्हें कार्यमुक्त करना पड़ा। विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह ने कहा कि प्रो. सिंह के जाने से मेरे विभाग की अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई होना मुश्किल होगा। उन्होंने उनके अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में सहयोग करने का आग्रह किया। प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह ने प्रो. तेजबहादुर सिंह के साथ के संस्मरणो को सांझा किया।
इस मौके पर प्रो. तेज बहादुर सिंह ने कहा कि समाजशास्त्र विभाग एवं काशी विद्यापीठ परिवार से अभूतर्पूव प्यार एवं अकादमिक सहयोग प्राप्त हुआ, जिसे मैं आजीवन नहीं भूल पाऊंगा। उन्होंने कहा कि काशी विद्यापीठ में बिताये गये पल मेरे जीवन में अनोमल रहेंगे। इस अवसर पर कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, मानविकी संकाय के अध्यक्ष प्रो. राजेश मिश्रा, समाज विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. रेखा, प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह, अभियन्त्रण विभाग प्रभारी प्रो. राकेश तिवारी, शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेन्द्र राम, प्रो. रामाकान्त, मनोविज्ञान विभागध्यक्ष प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल, पर्यटन अध्ययन संस्थान की निदेशक प्रो. भारती रस्तोगी, डाॅ. राहुल गुप्ता, डाॅ. अम्बरीश राय, डाॅ. सौम्या यादव, डाॅ. जय प्रकाश यादव, डाॅ. दिनेश सिंह कुशवाहा, डाॅ. कृष्ण मोहन द्विवेदी, डाॅ. पीयूष कुमार श्रीवास्तव, डाॅ. चन्द्रशेखर, डाॅ. संजय सोनकर, सहायक कुलसचिव आनन्द कुमार सिंह, राजेश राय, संपत्ति अधिकारी सूर्यनाथ सिंह, जयशंकर सिंह, अंजनी कुमार आदि उपस्थित रहे।