गुफरान अहमद की रिपोर्ट
मिर्जापुर जिले के नारायणपुर तिराहे पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति लगाई गई है आपको पता दे की मूर्ति के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ था जानकारी मिलते ही अंकित सिंह पटेल भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य और समाजसेवी अपने लोगों के साथ वहां पहुंचे और सफाई अभियान लगाकर सफाई किए, साथ ही साथ सरदार पटेल स्थल पर लगे खंभे में टूटी टाइल्स नीचे फर्श में टूटी टाइल्स और फूल पत्ती लगाकर सुंदर और भव्य बनाया गया जिसको लेकर लोग काफी सराहना कर रहे हैं, वहीं अंकित सिंह पटेल से जब मीडिया के द्वारा सवाल पूछा गया कि केवल लोग आते हैं सरदार वल्लभ भाई पटेल जी पर माल्यार्पण कर जाते हैं तो उनका कहना था कि सभी जनप्रतिनिधियों को ध्यान देना चाहिए साफ सफाई से लेकर रखरखाव तक, साथ ही साथ सरदार पटेल का यह स्थल हम लोगों के लिए प्रेरणा के रूप में है, साफ़ सफाई होने कि वजह से अब राहगीरों को भी सुविधा हो गया है लोग बगल में बने यात्री सेड में बैठकर गाडियां का इंतजार कर रहे,
बाइट – अंकित सिंह पटेल भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य मिर्जापुर।