सर एडम स्मिथ ” अवार्ड से नवाजे गये यूपी कालेज के प्रो. मनीष सिंह

वाराणसी — उदय प्रताप कालेज वाराणसी के कृषि अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मनीष कुमार सिंह को कृषि अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अर्थशास्त्र के जनक फादर आफ इकोनॉमिक्स के नाम पर सबसे बड़ा सम्मान ” सर एडम स्मिथ ” अवार्ड से सम्मानित किया गया।यह सम्मान हंसराज कालेज दिल्ली विश्वविद्यालय नई दिल्ली एवं हिंदुस्तान कृषि अनुसंधान भवन दिल्ली रोड मुरादाबाद में दिनांक 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में प्रदान किया गया। प्रो.मनीष कुमार सिंह को यह सम्मान मिलने की खबर सुनते ही उदय प्रताप कालेज वाराणसी के प्राध्यापकों तथा उनके शुभेक्षुओं में हर्ष की लहर दौड़ गयी।पूर्व में भी प्रोफेसर सिंह को यंग साइंटिस्ट अवार्ड, लाइव टाइम अचीवमेंट अवार्ड और अंतरराष्ट्रीय नोनी फैलोशिप सहित कई अन्य प्रतिष्ठित अकादमिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। प्रोफेसर सिंह के निर्देशन में दस छात्रों को पीएचडी की उपाधि प्राप्त हो चुकी है, साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय जर्नल्स में तीस से अधिक शोधपत्र एवं दस पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। शिक्षक संघ के अध्यक्ष व विभागाध्यक्ष कृषि प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रो. राघवेंद्र प्रताप सिंह,प्रो. अजय प्रकाश सिंह एवं अन्य प्राध्यापकों ने कहा कि प्रो. मनीष कुमार सिंह को यह सम्मान मिलने से यूपी कालेज का ही नहीं पूरे काशी का गौरव बढ़ा है।सभी प्राध्यापकों ने उनकी प्रशंसा करते हुए बधाई दी। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x