Follow us on

सामाजिक संस्था ने चैत्र रामनवमी के शुभ अवसर पर कन्या पूजन कर उपहार देकर किया कन्याओं का सम्मान

Share this post:

चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था ने रोहित नगर में बस्ती की लड़कियों के लिए कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष ममता के नेतृत्व में लड़कियों को महावर तथा रोरी लगाकर उनका पूजन किया गया और उन्हें भोजन ग्रहण कराया गया। ममता ने रामनवमी के महत्व को बताते हुए कहा रामनवमी के दिन बच्चियों की पूजा करना हमारे सनातन धर्म में एक महान कार्य है, जो लड़कियों के सम्मान का सूचक है। लड़कियां देवी का स्वरूप होती हैं और नवरात्रि भर नौ दुर्गा की पूजा की जाती है। इसी के अंतर्गत बच्चियों की पूजा करके उनको भोजन ग्रहण कराया जाता है, जो हमारे समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और आदर कार्यक्रम में संस्था के विजय कुमार, सूरजपाल, रामबाबू गुप्ता, सविता देवी, बेबी यादव ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x