Follow us on

सारनाथ पुलिस ने अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट                वाराणसी -जनपद में चोरी, लूट, अवैध शस्त्र एवं कारतूस आपूर्ति पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विदूष सक्सेना के नेतृत्व में गठित थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज त्रिपाठी की पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को हृदयपुर अण्डरपास से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो नाजायज पिस्टल व चार कारतूस 32 बोर, 7 खोखा व एक जिन्दा कारतूस 9 एमएम व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम बृजेश मिश्रा पुत्र कमलेश चंद्र मिश्रा निवासी हिरामनपुर सारनाथ वाराणसी बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में पुलिस उपायुक्त वरूणापार प्रमोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को थाना सारनाथ पुलिस द्वारा उच्च अधिकारीगण के द्वारा चलाए गए अभियान के ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग की जा रही थी तभी अचानक मुखबिर से सूचना मिली कि एक बुलेट सवार व्यक्ति जिसके पास अवैध शस्त्र एवं करतूत है, कोई घटना करने की फिराक में है। सूचना पाकर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेरेबन्दी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम बृजेश मिश्रा पुत्र कमलेश चंद मिश्रा निवासी हिरामनपुर सारनाथ बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 जीतेन्द्र पाल सिंह, उ0नि0 बुद्धराज प्रजापति, उ0नि0 अनुज कुमार शुक्ला, उ0नि0 अमरजीत कुमार, हे0का0 दिलीप यादव,का0 पंकज सिंह,का0 सुमित कुमार,का0 मुन्ना यादव,का0 आशुतोष तिवारी आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल व जिलाधिकारी वाराणसी श्री सत्येंद्र कुमार द्वारा मोहर्रम त्योहार के दृष्टिगत ताजियादारों, धर्मगुरूओं एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक, दिये गये महत्वपूर्ण निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x