दिव्य प्रकाश गुप्ता की वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री शयोगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से शहर में विकास कार्यों को गति देते हुए बुधवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने वार्ड सं. 53, सिगरा में सड़क निर्माण कार्य का भव्य “शिलान्यास” किया। यह निर्माण कार्य सिगरा के ड़ी-54/155एम -4-ए-एन सुधा आवास से लेकर अमरनाथ आवास तक कराया जा रहा है, जिसकी कुल लागत 8.72 लाख रुपये है। इस सड़क के बन जाने से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी। शिलान्यास के इस शुभ अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद सिंधु सोनकर, प्रवीण राय, रामगोपाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष सोमनाथ यादव, उपाध्यक्ष सुमित मौर्या, पंकज पटेल (स्थानीय पार्षद) सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
Post Views: 4













