Follow us on

सिगरा पुलिस ने अश्लील वीडियो की धमकी देकर अनैतिक कार्य करने वाले को किया गिरफ्तार 

Share this post:

सिगरा पुलिस ने अश्लील वीडियो की धमकी देकर अनैतिक कार्य करने वाले को किया गिरफ्तार

वाराणसी — जनपद में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध नृपेन्द्र कुमार के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त सिगरा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र की पुलिस टीम द्वारा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाने वाले अभियुक्त शिवम सिंह पुत्र उदय नारायण सिंह निवासी खत्री पार्क थाना घोसी जनपद मऊ को मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस स्टेशन परिसर से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र ने बताया कि प्रतिवादी द्वारा पीड़िता का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने तथा वादिनी के परिवारीजन को गाली गुप्ता देते हुए तथा जान से मारने के संबंध में 13 अप्रैल को प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसके आधार पर तत्परता पर बरतते हुए पुलिस ने अभियुक्त शिवम सिंह पुत्र उदय नारायण सिंह को मंगलवार को रोडवेज परिसर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 69,115(2)352, 351(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 गौरव कुमार सिंह चौकी प्रभारी रोडवेज,का0 मंजीत गुप्ता, का0 गोविन्द कुमार आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

शोक सूचना*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे छोटे भाई स्वर्गीय विजय कुमार गोंड, जो पर्यटक ट्रैवल्स वाहन चालक और क्षेत्र पंचायत सदस्य bdc थे, का गोरखपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x