Follow us on

सिगरा पुलिस ने आनलाइन जुआ खेलने वाले तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वाराणसी — जनपद में जुआ, सट्टेबाजी, साइबर ठगी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ऑनलाइन जुआ खेलने वाले तीन अभियुक्तों को शुक्रवार को वेलकम लान के सामने कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जुए के फड़ से 2165/तथा कब्जे से एक एंड्रायड टैबलेट बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम गौरव पाण्डेय पुत्र घनश्याम पाण्डेय, सरफराज अली पुत्र सिकन्दर अली, महफूज पुत्र पीर मुहम्मद बताया गया। तीनों अभियुक्तों के संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया की गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछने पर सभी ने अपना नाम और पता बताते हुए कहा कि हम लोग ऑनलाइन भाग्यलक्ष्मी ऐप के माध्यम से जुआ खेल रहे थे। हम लोग एक से नौ तक का कोई भी नंबर चुनकर बताते हैं यदि नंबर वेबसाइट के माध्यम से खुल गया तो जीत होती है, यदि नहीं खुला तो पैसे डूब जाते हैं।अपना गुनाह कबूल करते हुए अभियुक्तों ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी। पुलिस द्वारा अभियुक्तों को भा0द0वि0 की‌ धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा, उ0नि0 शिवम चौकी प्रभारी लल्लापुरा,उ0नि0 श्याम मोहन गुप्ता, म0उ0नि0 काजोल सिंह, हे0का0 उमेश यादव, हे0का0 सुनील कुमार सरोज आदि लोग मौजूद रहे वरिष्ठ  पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x