सिगरा पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

वाराणसी — पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी.के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्रा की पुलिस टीम द्वारा मारपीट के दौरान हत्या का प्रयास करने वाले अभियुक्त आलोक उपाध्याय पुत्र अवधेश उपाध्याय निवासी ग्राम फुलवरिया थाना बलुआ जिला चन्दौली को बुधवार को सिगरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को बुधवार को मीडिया के समक्ष पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र ने बताया कि अभियुक्त आलोक उपाध्याय ़पुत्र अवधेश उपाध्याय निवासी ग्राम फुलवरिया थाना बलुआ जिला चंदौली ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मैं काशी विद्यापीठ में एलएलएम का पुराना छात्र रहा हूं। हम लोग स्टैंड के पास खड़े थे। आवेदक व उनके साथी हम लोगों पर तरह-तरह से छीटाकसी करने लगे जिससे मैं तैश में आकर गाली गुप्ता देते हुए मैने हत्या का प्रयास किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 जीतेंद्र कुमार चौकी प्रभारी काशी विद्यापीठ, उ0नि0 अभय सिंह परिहार, हे0का0 जीतेन्द्र सिंह,का0 गौरव द्विवेदी,का0 नीरज कुमार आदि शामिलरहे वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x