Follow us on

सिगरा व साइबर पुलिस टीम ने 21 शिकायतियों के 7644476.97/की ठगी करने वाले 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट  –जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के दौरान ऑपरेशन साइबर बज्र के तहत पुलिस उपायुक्त साइबर अपराध नीतू कादयान व अपर पुलिस उपायुक्त नृपेन्द्र कुमार के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक सिगरा शिवाकांत मिश्र की पुलिस टीम द्वारा लोगों को धन का लालच देकर उनके आधार कार्ड को कूटरचित कर वाराणसी के विभिन्न बैंकों में खाता खुलवा कर साइबर अपराधियों को बेचने वाले गैंग के महिला सरगना सहित बैंक किट डिलीवरी करने वाले छ: अभियुक्तों को रविवार को ओम पब्लिक स्कूल तिराहा महमूरगंज थाना क्षेत्र भेलूपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से चार चेक बुक, 3 शील्ड चेक बुक, 3 शील्ड डेबिट कार्ड, 11 पासबुक,6 एंड्राइड मोबाइल फोन ,दो पैन कार्ड और तीन फर्जी कूटरचित आधार कार्ड बरामद किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम क्रमशः अनिल कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी जयप्रकाश नगर शिवपुरवा छित्तूपुर महमूरगंज थाना सिगरा वाराणसी, दूसरे का कुमारी (काल्पनिक नाम) निवासिनी ग्राम बरियारी पोस्ट म्योरपुर दुद्धी थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र, तीसरे का माला (काल्पनिक नाम) निवासिनी ग्राम कुशमाहा पोस्ट म्योरपुर थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र, चौथे का उमंग कुमार पुत्र शुक्ला प्रसाद निवासी ग्राम डुमरडीहा बिहार पोस्ट व थाना दुद्धी,जनपद सोनभद्र, पांचवें का जितेंद्र कनौजिया पुत्र सेफू कनौजिया निवासी ग्राम बड़की भड़ेरी पोस्ट चक्के तहसील केराकत थाना केराकत जनपद जौनपुर, और छठवें का नाम शोभनाथ पुत्र स्वर्गीय मनफेर राजभर निवासी रानीपुर महमूरगंज थाना सिगरा जनपद वाराणसी बताया गया।सभी छवो अभियुक्तों को रविवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए डीसीपी साइबर अपराध नीतू कादयान ने बताया कि सभी अपराधियों द्वारा लोगों को कुछ पैसे की लालच देकर सबसे पहले उनके आधार कार्ड में अंकित स्थाई पते को कूटरचित कर सिगरा क्षेत्र का निवासी दिखाते थे। जिसके बाद कूटरचित आधार कार्ड को लेकर बैंक में जाकर आधार कार्ड के धारक के नाम पर खाता खुलवाते थे। खुले हुए बैंक खाते का किट (चेकबुक, एटीएम) वगैरह को कूटरचित नए पते पर डिलीवरी होने से पहले ही पोस्टमैन से सीधे जरिए दूरभाष संपर्क कर प्राप्त कर लेते थे। उक्त किट से बैंक में खाते लिंक मोबाइल सिम को पैक कर करियर के माध्यम से साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। इस तरह से इन सभी अभियुक्तों द्वारा भिन्न-भिन्न राज्यों के 21 शिकायतियों से लगभग 76,44,476.97/ रुपए के फ्रॉड किए हैं।जिसमें अभी तक एक लाख‌ रुपये फ्रीज किया जा चुका है। इनसे जुड़े अन्य शेष अभियुक्तों की तलाश पुलिस कर रही है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को भा0द0वि0 की‌ धारा 318(4),338,336(3),340(2),61(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा शिवाकांत मिश्र, उ0नि0 भरत भट्ट, उ0नि0 रोहित त्रिपाठी, म0उ0नि0 काजोल सिंह, हे0का0 ब्रह्मदेव सिंह,का0 मृत्युजंय सिंह,का0 सुमित साहू,म0 आ0 काजल,साइबर टीम से उ0नि0 मनोज कुमार तिवारी, उ0नि0 कृष्ण कुमार जायसवाल आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x