कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट
बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर डॉ.अंबेडकर स्मारक भवानीपुर शिवपुर वाराणसी में सिम्बल आफ नालेज प्रतियोगिता कुल छ: वर्गों में सम्पन्न हुई।
प्रथम वर्ग कक्षा -6 में अंश मौर्य, द्वितीय वर्ग कक्षा -7 में उजाला कुमारी, तृतीय वर्ग कक्षा -8 में कृतिका गौतम , चतुर्थ वर्ग कक्षा 9/10 में विनायक पाल,पंचम वर्ग कक्षा 11/12 में विशाल गुप्ता एवं षष्ठम वर्ग कक्षा-18 से 25 वर्ष आयुवर्ग में पारो गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त करके विजेता रहे।
बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर स्मारक समिति भवानीपुर शिवपुर वाराणसी के पदाधिकारियों के द्वारा सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान वाले विजेताओं को बाबा साहब की प्रतिमा,ट्राफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया तथा सभी वर्गों के चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को बाबासाहेब की फोटो एवं मेडल देकर सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
समिति के अध्यक्ष फिरतूराम जी, पूर्व अधिकारी, रक्षा मंत्रालय,विशिष्ट वक्ता एडवोकेट राम खेलावन, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी,संजू चौधरी, पूर्व जिला संयोजक बामसेफ जौनपुर, कर्मजीत प्रसाद, जिला सह संयोजक बामसेफ जौनपुर, इंजीनियर कृपाशंकर, मुख्य अभियंता, डॉ.लाल चंद्र प्रसाद, पूर्व चिकित्साधिकारी,सूबेदार कैलाश नाथ जी (फौजी),कन्हई राम, प्रवक्ता अजीत योगी, पूर्व मंडल प्रभारी (बसपा) ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का संचालन -कुॅंवर जीत इलाहाबादी, कार्यक्रम संयोजक/प्रदेश महामंत्री, उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा ने किया।
सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं!!!
शिक्षित बनो , आंदोलित करो, संगठित रहो!!