Follow us on

सीओ अण्डरपास के समीप एसटीएफ के साथ हुए मुठभेड़ की मैजिस्टीरियल जॉच शुरू

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट                        वाराणसी/दिनांक 16 मार्च, 2026 (सू0वि0)

सीओ अण्डरपास के समीप एसटीएफ के साथ हुए मुठभेड़ की मैजिस्टीरियल जॉच शुरू                                    किसी व्यक्ति विशेष को कोई जानकारी हो और साक्ष्य/दस्तावेज सबूत पेश करना चाहते हो तो 30 मार्च तक एसडीएम राजातालाब के न्यायालय में लिखित अथवा मौखिक रूप से प्रस्तुत कर सकते है*

वाराणसी। उप जिला मजिस्ट्रेट, राजातालाब शान्तुन कुमार सिनसिनवार ने बताया कि थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी क्षेत्रान्तर्गत सीवों अण्डरपास के समीप एसटीएफ वाराणसी यूनिट व अभियुक्तों के मध्य 04.02.2026 को रात्रि में मुठभेड़ की घटना घटित हुई थी। उक्त मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त बनारसी यादव पुत्र राजनाथ उर्फ झोटा यादव निवासी-गैरहट थाना खानपुर जनपद गाजीपुर उoप्रo द्वारा एसटीएफ टीम पर जानलेवा फायर किया गया, फलस्वरूप आत्मरक्षार्थ पुलिस बल द्वारा आवश्यक बल प्रयोग किया गया, जिसमें अभियुक्त बनारसी यादव पुत्र राजनाथ उर्फ झोटा यादव की गोली लगने से घायल गया। जीवन रक्षा को देखते हुए उसे तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया जिसे चिकित्सको द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया, की मैजिस्टीरियल जॉच उनके द्वारा की जा रही है।  उन्होंने बताया कि उक्त के सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति विशेष को कोई जानकारी हो और साक्ष्य/दस्तावेज सबूत पेश करना चाहते हो तो वह 30 मार्च तक अपना सबूत/साक्ष्य उनके न्यायालय में उपस्थित होकर लिखित अथवा मौखिक रूप से प्रस्तुत कर सकते है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

हरितालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और युवतियां मनपसंद वर की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं मिट्टी से शिव-पार्वती और गणेश सहित परिवार की प्रतिमाएं बनाकर पूजा करती हैं।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x