सुदामा फाउंडेशन ट्रस्ट ने मनाया वार्षिक समारोह और नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन

चीफ एडिटर विजय कुमार प्रजापति की खास रिपोर्ट

वाराणसी दिनांक 22.02.2026 दिन रविवार को सुदामा फाउंडेशन ट्रस्ट वाराणसी का वार्षिक समारोह चितईपुर कार्यालय परिसर सभागार में बड़े धूम धाम से मनाया गया। 

वार्षिक समारोह के आयोजन के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के नवीन कार्यालय के उद्घाटन का गर्म में कार्यालय इस महत्वपूर्ण अवसर पर समाजसेवी बुद्धिजीवियों मीडिया प्रतिनिधियों एवं नागरिकों की उपस्थिति में उक्त आयोजन संपन्न हुआ सुदामा फाउंडेशन और मीडिया भारत की ओर से समस्त अतिथि गणों का सदर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया

मुख्य अतिथि श्रीमती धर्मेंद्ररी देवी एडवोकेट हाई कोर्ट बुलंदशहर चितई पुर थाना कि विवेचक प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्री राकेश कुमार सिंह चितईपुर चौकी प्रभारी श्री रवि चौहान ने संस्था के पदाधिकारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों के माल्यार्पण एवं स्वागत संबोधन के साथ ही पूरे साल किए गए सेवा भाव का विवरण और आगामी वर्षों में क्या और करने हैं ,संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गौतम जी ने विस्तार से सभागार में उपस्थित जन समूह के बीच पढ़ा। अपने लक्ष्य पर जोर देते हुए डा राजीव गौतम ने कहा कि अब संस्था को जरूरत है वृद्धा आश्रम बनवाने की जिसके लिए सभी से और सरकार के सहयोग की अपेक्षा है।

सुप्रसिद्ध लोकगीत गायक कलाकारों ने अपने सुर ताल से जो समा बांधा दर्शकों ने अपनी तालियां बजाकर खूब सराहा । लोक गायक दीपक यादव,और शक्ति साईता की गायिकी अंत तक दर्शकों को बांधे रही।

सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में किए गए समर्पित सेवाओं में विशिष्ट योगदान के लिए समाज सेवियों को प्रसस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

अति विशिष्ट अतिथि डॉ.उमानाथ जी सब का स्वागत करते हुए सभी सदस्यों से सुदामा फाउंडेशन को और आगे ले जाने की अपील की।

इस अवसर पर सुदामा फाउंडेशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गौतम, संस्था की संस्थापिका श्रीमती सुदामा देवी,

डॉ पंचदेव चेयरमैन राष्ट्रीय अपराध निरोधक समिति भारत समाज के बारे में संक्षिप्त प्रकाश डाला कठिन परिश्रम त्याग अनुशासन साथ में संयम पुलिस और जनता की बीच की दूरी को कम करना जो दोषी नहीं है उनको बचाना ….

डा पंचदेव ,इंजीनियर राम नरेश “नरेश”श्री राम लखन प्रसाद, काशी दीप के प्रधान संपादक डी डी सिंह,वरिष्ठ पत्रकार और श्री आशीष मोदनवाल , श्रीमती धर्मेंद्ररी देवी, मनीष प्रसाद, श्री राम अवतार पाटिल श्री संदीप घोष श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव श्री विजय सिंह श्री विशाल कुमार पटेल श्री राजपति प्राचार्य पूर्व केंद्रीय विद्यालय श्री राजेश चौधरी, श्री राजा श्री अरविंद राय श्री संजीव कुमार, श्री वीरेंद्र कुमार,श्री विजय प्रजापति अरुण कुमार त्यागी श्री सुधीर राय आदि उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉ पंचदेव जी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन शक्ति संहिता ने किया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x