Follow us on

सुसुवाही ‘ओ डिलाइट’ फास्ट फूड आउटलेट का शुभारंभ, पार्षद सुरेश पटेल ने किया उद्घाटन

Share this post:

सुकन्या सिंह की रिपोर्ट                                वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही मे शुक्रवार को ‘ओ डिलाइट’ नामक नए फास्ट फूड आउटलेट का शुभारंभ वार्ड संख्या 39 के पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन अवसर पर स्थानीय नागरिकों, क्षेत्रीय लोगों एवं प्रतिष्ठान से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही।

‘ओ डिलाइट’ में ग्राहकों के लिए फ्रेंच फ्राई, बर्गर, सैंडविच, मोमोज सहित फास्ट फूड की कई स्वादिष्ट वैराइटी उपलब्ध कराई गई हैं। संचालकों ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर स्वाद, स्वच्छ वातावरण और उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के गुणवत्तापूर्ण प्रतिष्ठानों का खुलना स्थानीय लोगों के लिए अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि यहां पर शुद्धता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाता है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग एक बार यहां अवश्य आएं, स्वाद का आनंद लें और प्रतिष्ठान को अपनी सेवा का अवसर जरूर दें।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि ‘ओ डिलाइट’ अपने स्वाद, गुणवत्ता और बेहतर सेवा के दम पर क्षेत्र के लोगों की पहली पसंद बनेगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x