Follow us on

सृजन पब्लिक स्कूल के एचीवर्स समारोह में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले छात्र हुए पुरस्कृत 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — राजा तालाब क्षेत्र के दीपा पुर गांव स्थित सृजन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को स्वर्गीय राधा देवी की स्मृति में अचीवर्स डे बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल व विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर शिक्षा अधिकारी स्कन्द गुप्ता, चेयरमैन अजय यादव, प्रधानाचार्य अमित त्रिपाठी मंचासीन रहे। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कराया गया। इस कार्यक्रम में 2025-26 शैक्षणिक सत्र में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले मेधावी छात्रों को, 100% उपस्थिति वाले,सर्वोत्तम अनुशासन पाने वाले, खेलकूद प्रतियोगिता में विजेताओं को तथा सराहनीय प्रयास करने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के टापर छात्रों में कक्षा नर्सरी में श्रृष्टि उपाध्याय,एलकेजी में आरूषि सिंह,कक्षा यूकेजी में अविका शर्मा,कक्षा एक में प्रीती,कक्षा दो में कार्तिक सिंह,कक्षा तीन में ध्रुव राय,कक्षा चार में खुशी सिंह,कक्षा पांच में वंशिका सिंह,कक्षा छ: में आयुष कुमार यादव,कक्षा सात में रानी यादव,कक्षा आठ में प्रिंस कुमार यादव,कक्षा नौ में स्नेहा यादव को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने अपने बच्चों की उपलब्धियों पर खुशी जाहिर किया। वही कचनार गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता और शैक्षिक सेवा प्रदाता शिक्षिका पूजा गुप्ता की बेटी आरटीई से निशुल्क शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्रा हिमाद्री गुप्ता ने भी अपने क्लास यूकेजी में तीसरा स्थान प्राप्त किया। डायरेक्टर आयुष्मान यादव ने उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए छात्रों को, शिक्षिकाओं व शिक्षकों की प्रसंशा किया। इस दौरान स्कूल परिसर में अर्क प्लस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण का भी आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर नीतिश प्रताप सिंह, सोनाली, सुनीता, आकांक्षा और डायरेक्टर निधि सिंह सहित अस्पताल की महिला डॉक्टर व अन्य स्टाफ ने पोषण सम्बन्धी जानकारी देते हुए लोगों का बीपी,सूगर ईसीजी आदि का नि:शुल्क जांच किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर खंड शिक्षा अधिकारी स्कन्द गुप्ता, आशीष कुमार सिंह, राजकुमार गुप्ता, पद्मेश यादव, चंद्रभान सिंह, मनोज पटेल, अश्विनी यादव, पूनम सिंह, सुनील पटेल, श्वेता सिंह, नेहा, अपर्णा सिंह, साफिया, ममता सोनी, अश्विनी यादव, रामाश्रय प्रजापति, आलोक, अनिल सहित काफी संख्या में स्कूली स्टाफ व छात्र व अभिवावक गण उपस्थित रहे

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x