Follow us on

लालबाग के राजा के सम्मुख बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Share this post:

रिपोर्ट विजय कुमार वाराणसी। ठठेरी बाज़ार स्थित शेरवाली कोठी में मुम्बई के सुप्रसिद्ध लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति श्रीगणेश के उत्सव में दूसरे दिन मंगलवार को सुबह श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के संरक्षक सन्तोष पाटिल,सुहास पाटिल, सलाहकार तानाजी पाटिल, हणमंत राव मोरे, अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे ने मराठी पद्धति से विधिवत पूजा अर्चना किया। खुंटे महाराज ने श्रीगणेश का मंत्रोच्चार कर पूजन सम्पन्न कराया।

 

सांयकाल फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई, जिसमें 76 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

डांस प्रतियोगिता में 81 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि डा दीपांजली मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि डा सुनीता डोंगर रही।

डांस प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि डा रितु गर्ग, विशिष्ट अतिथि अन्यशा दत्त रही। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व डांस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय, विशिष्ट स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र,अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों ने सम्मानित किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x