Follow us on

सोनकर समाज के होली मिलन समारोह में क्षेत्रीय विशिष्ट अतिथियों की रही उपस्थिति

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — सोनकर समाज धर्मशाला टकटकपुर वाराणसी में रविवार को सोनकर समाज की होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के कई विशिष्ट व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मण प्रसाद सोनकर (पूर्व अध्यक्ष सोनकर धर्मशाला वाराणसी) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसपी पुलिस विभाग रामसूरत सोनकर, पू्र्व अजगरा विधायक कैलाश नाथ सोनकर,पूर्व सदस्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड दिलीप सोनकर,कल्लू राम सोनकर (सेवानिवृत रेलवे),अजगरा के पू्र्व विधायक सुनील सोनकर आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सोनकर धर्मशाला के अध्यक्ष राजकुमार सोनकर ने कहा कि होली के रंगों के साथ आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता एवं समरसता का संदेश दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं होली मिलन के माध्यम से सभी उपस्थित लोगों ने आपसी सौहार्द को और भी अधिक सुदृढ़ बनाया। इस अवसर पर सभी विशिष्ट व गणमान्य लोगों ने एक दूसरे को अबीर लगाते हुए होली मिलन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।इस समारोह की अध्यक्षता कोषाध्यक्ष मंजू लाल सोनकर ने तथा संचालन अध्यक्ष राजकुमार सोनकर ने किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x