Follow us on

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे समाज सेवी सूबेदार यादव, युवाओं के साथ ‘आजादी के दूसरे आंदोलन’ का किया समर्थन सोनम

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी – लद्दाख के पर्यावरण और संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे प्रख्यात शिक्षाविद् व पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में अब देश के विभिन्न हिस्सों से आवाजें बुलंद होने लगी हैं। इसी कड़ी में राजातालाब सेवापुरी के प्रख्यात समाज सेवी सूबेदार यादव के नेतृत्व में छात्रों और युवाओं ने एकजुट होकर सोनम वांगचुक के आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है।आगामी 20 जुलाई को होने वाले राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन को लेकर समाज सेवी सूबेदार यादव ने छात्रों के साथ एक विशेष बैठक की और आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। इस दौरान युवाओं के हाथों में पोस्टर थे, जिस पर आजादी का दूसरा आंदोलन और भय मुक्त भारत, अन्याय मुक्त भारत के नारे लिखे हुए थे।पर्यावरण, शिक्षा और हक की लड़ाई में युवाओं की भूमिका अहम सूबेदार यादव

सोनम वांगचुक सिर्फ लद्दाख की नहीं, बल्कि पूरे देश के पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। आज देश को भय और अन्याय से मुक्त कराने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। 20 जुलाई का यह आंदोलन देश में एक नई चेतना जगाएगा।

बैठक में मौजूद छात्रों ने भी इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया। युवाओं का कहना है कि वे सत्य, न्याय और पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में सोनम वांगचुक और सूबेदार यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों जागरूक छात्र और युवा उपस्थित रहे, जिन्होंने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x