- सोनहरिया मतसा लहुवार सैदाबाद का भ्रमण किया गय
जमानियां। तहसीलदार राम नारायण वर्मा के द्वारा माननीय निर्वाचन आयोग द्वारा चलाई जा रहा है। विशेष प्रकार प्रशिक्षण अभियान के तहत बूथों को चेक किया। इसके साथ ही बीएलओ एप पर गणना प्रपत्रों को ऑनलाइन फीड कराया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री जो बीएलओ का कार्यभार देख रही है। उनको प्रोत्साहित किया गया। इसके बावजूद क्षेत्र में जाकर के अधिक से अधिक गणना प्रपत्रों को एकत्रित करने के लिए निर्देश दी गई। और उसकी तत्काल ऑनलाइन फिटिंग करना सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। बताया जाता है। कि एसआईआर फार्म भरने जाने को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए। अधिक से अधिक फार्म भरने की अपील की। इस दौरान तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बुधवार को एसआईआर को लेकर ग्रामीणों को किया जागरुक करते हुए। सोनहरिया, मतसा, लहुआर, सैदाबाद बूथ केंद्र पर पहुंचकर बीएलओ कर्मचारी से पूछताछ कर जानकारी लिया। इस दौरान अधिक से अधिक एसआई आर फार्म को गति देने के लिए बूथों का निरीक्षण कर प्रगति देखी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक फार्म भरने की अपील की। तहसीलदार द्वारा बूथों पर पहुंचकर बीएलओ के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीणों को फॉर्म भरने, नए नाम जोड़ने, मृतक या बाहर गए व्यक्तियों के नाम हटाने तथा संशोधन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जागरूक किया। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल होना जरूरी है। ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया