Follow us on

सोनहरीया गांव निवासी अभिषेक यादव ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से सफलता की एक नई इबारत लिखी है

Share this post:

 रिपोर्ट सलीम मंसूरी जमानिया। क्षेत्र के सोनहरीया गांव निवासी अभिषेक यादव ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से सफलता की एक नई इबारत लिखी है। उन्होंने हाल ही में 14 जून 2026 को घोषित हुए यूपी पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा के परिणाम में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर कार्यरत अभिषेक का यह सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर हाईस्कूल तक की पढ़ाई भुवालचक गांव स्थित एक निजी विद्यालय से हुई। जिसके बाद उन्होंने श्रीशिवपुजन इंटर कॉलेज मलसा से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने जमानिया स्टेशन स्थित हिन्दू पीजी कॉलेज में दाखिला लिया, जहां से स्नातक की डिग्री पूरी करने के साथ ही उन्होंने एनसीसी का ‘सी’ सर्टिफिकेट भी हासिल किया। देश सेवा के जज्बे के साथ अभिषेक 13 मार्च 2024 को सीमा सुरक्षा बल में आरक्षी पद पर भर्ती हुए। उन्होंने 29 मई 2025 तक बीएसएफ में अपनी सेवाएं दीं, लेकिन यूपी पुलिस में सेवा करने के संकल्प के चलते उन्होंने वहां से त्याग पत्र दे दिया। इसके बाद 17 जून 2025 को वे यूपी पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए। और वर्तमान समय में देवरिया जिले के गौरी बाजार थाने में तैनात हैं। ड्यूटी के व्यस्त शेड्यूल के बीच भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और आखिरकार सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित होकर अपने सपने को सच कर दिखाया। अभिषेक के पिता राजकुमार यादव एक कृषक हैं और माता किरन देवी कुशल गृहणी हैं। परिवार में उनके सबसे बड़े भाई शिवमोहन यादव ट्रक चलाते हैं। जबकि उनसे छोटे भाई विश्वास यादव वर्तमान में बीएसएफ में आरक्षी के पद पर देश की सेवा कर रहे हैं। तीनों भाइयों में सबसे छोटे अभिषेक ने अपनी इस शानदार सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और बड़े भाई शिवमोहन यादव को दिया है। जिन्होंने हर परिस्थिति में उनका हौसला बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे गांव और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x