Follow us on

*सोशल मीडिया से मिले सुराग पर कैंट पुलिस ने गुम हुई सोने की चेन बरामद की

Share this post:

 

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के त्रिभुवन नगर टकटकपुर (अनौला) में एक महिला के घर से गुम हुई सोने की चेन को कैंट पुलिस ने सोशल मीडिया से मिले अहम सुराग के आधार पर बरामद कर लिया।पीड़िता प्रतिमा द्विवेदी ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से सोने की चेन गायब हो गई है। जांच के दौरान पीड़िता ने घर में काम करने वाली दाई रेखा, निवासी बटुकेश्वर नगर कॉलोनी, पांडेयपुर, पर संदेह जताया था। पीड़िता द्वारा चेन को आर्टिफिशियल बताया जाने के कारण दाई भ्रमित हो गई, जिससे वह चेन को बेच भी नहीं सकी।पुलिस ने मामले की जांच के क्रम में सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले, जहां एक युवक को वही चेन पहने हुए देखा गया। युवक की पहचान दाई के पुत्र के रूप में हुई। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसके पास से सोने की चेन बरामद कर ली हा लांकि पीड़िता ने दाई के खिलाफ किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। मामले के सफल खुलासे में कैंट थाने के कांस्टेबल नागेंद्र की भूमिका सराहनीय रही। गुम हुई चेन वापस मिलने पर पीड़िता ने कैंट पुलिस का आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

शोक सूचना*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे छोटे भाई स्वर्गीय विजय कुमार गोंड, जो पर्यटक ट्रैवल्स वाहन चालक और क्षेत्र पंचायत सदस्य bdc थे, का गोरखपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x