वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी –-जिला आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर को लेकर रविवार को चौकाघाट स्थित नगरीय विद्युत उपखण्ड द्वितीय पर विरोध प्रदर्शन किया और राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि एसडीओ को सौंपा। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल ने कहा वर्तमान समय में विजली विभाग का स्मार्ट मीटर जिस तरह से आम जनमानस के जेबों पर डांके डाल रहा है,यह सर्वविदित है।कहा कि पहले घरेलू उपभोक्ताओं के घरों का बिल हजार रुपए के लगभग आता था,पर अब 6,000/ से 7,000/ रुपये तक का बिल आता है। कहा कि पूरे प्रदेश में लगाए गए लगभग 80 लाख स्मार्ट मीटर में से करीब 70 लाख प्रीपेड मीटर है। जिनके माध्यम से आम जनता पर जबरन आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। इन मीटरों की कार्यप्रणाली, रीडिंग की सटीकता और बिलिंग प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिससे यह सन्देह उत्पन्न होता है कि यह व्यवस्था पारदर्शी होने के बजाय उपभोक्ताओं के शोषण का श्रोत बन गई है। जिसे आम जनता कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रवक्ता मुकेश गुप्ता ने कहा कि भीषण गर्मी के दौर में एक और जहां बिजली कटौती से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर प्रीपेड स्मार्ट मीटर की खामियों ने आम नागरिकों की समस्याओं को और भी बढ़ा दिया है।इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपकेन्द्र पर स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक तस्वीर जलाकर इस जन विरोधी व्यवस्था के खिलाफ जन आक्रोश दर्ज कराया गया और राज्यपाल उत्तर प्रदेश को ज्ञापन सौंपा गया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कैलाश पटेल ने किया तथा प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से घनश्याम पाण्डेय, मनीष गुप्ता, रेखा जायसवाल, देवकान्त वर्मा, शारदा टण्डन, डा. अहिल्या, मोहिनी महेन्द्रु, विनोद जायसवाल, गुलाब सिंह राठौड़, सरोज शर्मा, अर्चना श्रीवास्तव, सतीश पटेल, विनोद कुमार कुशवाहा, कन्हैया लाल मिश्रा, जय किशन पटेल, निलेश कुमार सिंह, नियाज अहमद खान, मोहम्मद कुड्डूस, शिवदयाल खरवार, छेदीलाल, बदरुद्दीन, सौरभ यादव, रामेश्वरी सोनकर, अखिलेश कुमार पाण्डेय, रमेश कुमार पटेल, प्रियंका कुमारी, शकुंतला देवी, कांता प्रसाद, मंजू पटेल, कुसुम पटेल, खुशी देवी, गीता श्रीवास्तव, स्मिता कुमारी, प्रिया पटेल, अंकित कुमार, राम सूरत यादव, ओम कुमार, धनंजय सिंह, नागेंद्र गुप्ता समेत सैकड़ो आप कार्यकर्ता शामिल रहे।