कृष्ण गोपाल की रिपोर्ट
गोरखपुर । रैकिंट इण्डिया, जागरण पहल व ग्रीन स्पर्श फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम के सदन हाल में आयोजित सफाई मित्रों की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन। जिसमें लगभग 370 महिला, पुरुष कर्मचारियों की भागीदारी रही साथ पार्षद, सफाई निरीक्षक ,वर्ल्ड टॉइलेट कॉलेज, रैकिट इण्डिया, जागरण पहल एवं ग्रीन स्पर्श फाउंडेशन, पीएमयू, आईसीसीसी की टीम उपस्थित रही। यह कार्यक्रम नगर निगम गोरखपुर के सदन हाल में आयोजित हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर आयुक्त अजय जैन जी के निरीक्षण के दौरान शुरू हुआ। दिनेश बिरोनिया सह प्रभारी एसबीएम से जी ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज स्वास्थ एवं स्वच्छता के बिना हम स्वस्थ समाज की कल्पना नही कर सकते हैं।जागरण पहल के द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में बदलाव आ रहा है जो कि प्रशंसनीय व सराहनीय है। इस तरह के कार्यक्रम से समाज में जागरूकता पैदा होती है। कार्यक्रम की सराहना करते हुए अखिलेश श्रीवास्तव जेडएसओ ने संस्था से जुड़े सभी का धन्यवाद किया। डा० राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि सफाई मित्रो को अपने उत्तम स्वास्थ्य के लिए खान पान का ध्यान देते हुए अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग के साथ प्रत्येक छः माह में टी टी के टीके,मानसिक स्वास्थ्य, आदि संबंधित परामर्श देते हुए प्रेरित किया।इसी क्रम में हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेटकॉलेज के राज्य समन्वयक अश्वनी चौरसिया ने कहा कि सफाई मित्रों के लिए आवश्यक है कि वो अपने को स्वस्थ रखें तभी वो अपने कार्य के साथ साथ अपने आसपास की सफाई को सुनिश्चित कर सकते है। प्रशिक्षण के दौरान अश्वनी जी ने संस्था द्वारा हों रहें बदलाव की जानकारी के साथ साथ सभी आए हुए सफाई मित्रों को संस्था द्वारा हों रहें बदलाव की पूर्ण जानकारी से अवगत कराया।आईसीसीसी के अमन ने संस्था की सराहना करते हुए सफाई कर्मचारी के लिए भविष्य में ऐसे आयोजनों व कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की मांग भी की। कार्यक्रम की सराहना करते हुए मेयर मंगलेश श्रीवास्तव जी ने सभी का सम्मान किया।*जागरण पहल के प्रभारी रवीन्द्र मिश्रा ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया*और अपने संबोधन में सभी सफाई मित्रों को नियमित स्वास्थ्य जांच व संतुलित पोषण आहार पर ध्यान देने व समय-समय पर शारीरिक जांच करवाते हुए।करोना काल की चर्चा करते हुए,बार बार हाथ धुलने की सलाह देते हुए। स्वच्छता का संकल्प दिलाया और सभी सफाई मित्रों को सर्टिफिकेट व किट देकर सम्मानित करवाते हुए कार्यक्रम की औपचारिक समाप्ति की घोषणा के साथ आए सभी स्नेही जनों का धन्यवाद किया।*हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज* वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में संचालित हुआ था,जो प्रदेश के छः जिले कवर कर रहा है,।वर्तमान में देश के छः राज्यों में संचालित हो रहा है।उत्तर प्रदेश के छः जिलों वाराणसी,चंदौली,मिर्जापुर,प्रयागराज,अयोध्या एवं गोरखपुर में चल रहा है।कार्यक्रम में हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज की ओर से सर्वेश कुमार, अजयकुमार, अजय मौर्या व जे पी सोनकर सहित नगर निगम के निरीक्षक,एसआई, आईईसी के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।