गोमती जोन में पुलिस का फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों को डीसीपी लेडी सिंघम की सख्त चेतावनी

कृष्ण गोपाल की रिपोर्ट

*वाराणसी* गोमती जोन सिंधोरा थाना अंतर्गत बाजार और मुख्य मार्गों पर आज उस वक्त भारी पुलिस बल की गूंज सुनाई दी, जब शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सड़कों पर मोर्चा संभाला। हाल ही में रोहित राजभर की हत्या के विरोध में हुए चक्का जाम और उसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भ्रामक राजनीतिक वीडियो को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

क्षेत्र की कमान खुद *डीसीपी नीतू काद्दयान (लेडी सिंघम)* और *एडीसीपी नृपेंद्र कुमार* ने संभाल रखी है। डीसीपी नीतू काद्दयान के कड़े रुख ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजार के चप्पे-चप्पे पर गश्त की ताकि आम जनमानस में सुरक्षा का भाव बना रहे।

वहीं, *एडीसीपी नृपेंद्र कुमार* द्वारा सोशल मीडिया की गतिविधियों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि किसी ने भी गलत वीडियो या भड़काऊ पोस्ट साझा की, तो उन पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस की इस सक्रियता से अराजक तत्वों में हड़कंप है और क्षेत्र में शांति बहाल है।

Leave a Comment