स्वर्गी सिंह राणा स्मृति बाल कला सम्मान समारोह का आयोजस्वर्गी सिंह राणा स्मृति बाल कला सम्मान समारोस्वर्गी सिंह राणा स्मृति बाल कला सम्मान समारोह का आयोजस्वर्गी सिंह राणा स्मृति बाल कला सम्मान समारोह का आयोजस्वर्गी सिंह राणा स्मृति बाल कला सम्मान समारोह का आयोजस्वर्गी सिंह राणा स्मृति बाल कला सम्मान समारोह का आयोजनक्युरिटीका फाउंडेशन अस्सी के द्वारा दशहरे के दौरान नवरात्र संस्कृतिक उत्सव 2025 का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के द्वारा माता दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित तथा अन्य धार्मिक प्रसंगों पर आधारित अनेक भावनृत्य की प्रस्तुति दी गयी। इस आयोजन में शामिल दिव्यांग रंगकर्मी एवं शिल्पी श्री राजकुमार जी एवं इनके निर्देशन में प्रस्तोता 50 बाल कलाकार प्रतिभागियों को आज अपराह्न तीन बजे से *स्व. ब्रजनंदन सिंह राणा स्मृति बाल कला सम्मान* से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि “ज्ञान सागर विद्यामंदिर और जूनियर कॉलेज मुंबई के निदेशक श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह और श्री पंकज शर्मा, कला शिक्षक, माध्यमिक विद्यालय, मोहनिया, भभुआ, बिहार के करकमलों द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। संरक्षक शेरू सिंह राणा के मार्गदर्शन में अस्सी स्थित क्युरिटीका द आर्ट गैलरी, बी 1/85 राणा जी मूवमेंट सभागार में यह आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक डॉ0 शशि कान्त नाग ने बताया कि इस विशेष अवसर पर कलासृष्टि के अध्यक्ष डॉ0 प्रेम नारायण सिंह, उत्तरप्रदेश अपराध निरोधक समिति के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार सिंह, श्री विपीन चंद्र पांडेय, क्युरिटीका फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध गीतकार श्री चंद्रशेखर गोस्वामी, और कोषाध्यक्ष श्री योगेश अग्रवाल इस आयोजन के विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम के प्रतिभागियों में सलोनी चौबे, शुभांगी मौर्य, ऐश्वर्या सेठ, खुशी विश्वकर्मा, आयुषी यादव ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया और खूब तालियाँ बटोरी।इस अवसर सभी प्रतिभागियों के परिजन एवं काशी के अनेक कला विभूतियों ने अपनी उपस्थिति से इस आयोजन को गौरवान्वित किया। रवि शंकर राय की रिपोर्ट वाराणसी