स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी के नये पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन

वाराणसी — काशी में 1954 में स्थापित अति प्राचीन संस्था स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी का रविवार को रवींद्र पुरी स्थित संरक्षक रवि सर्राफ के आवास पर एक साधारण सभा का आयोजन किया गया।इस साधारण बैठक में अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के रिक्त पदों पर नये पदाधिकारियों के मनोनयन करने की कार्यवाही पर आम‌ सहमति बनी।जिसमे मनोनयन समिति द्वारा सत्र 2026–2027 हेतु घनश्याम सेठ बच्चा को- अध्यक्ष, राजू वर्मा को- महामंत्री तथा विक्रम सिंह को कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। मनोनीत पदाधिकारियों का कार्यकाल 01 जनवरी 2026 से प्रारम्भ होगा।इस मौके पर प्रमुख रूप से गंगाराम, विनोद कुमार सेठ, श्याम सुंदर सिंह, रवि सर्राफ, कृष्ण कुमार सेठ, कैलाश सिंह विकास, मुरली मनोहर सिंह, किशोर कुमार सेठ, कमल कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह, विष्णु सेठ,सत्य प्रकाश सेठ,श्याम कुमार सर्राफ, अनिल सेठ आदि शामिल रहे वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x